दिल्ली के पालम में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Palam fire: दिल्ली में बुधवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिल्ली के पालम इलाके में स्थित एक पांच मंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई।

Surya Soni
Updated on: 18 March 2026 12:25 PM IST
Delhi Palam fire
X

Delhi Palam fire: दिल्ली में बुधवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिल्ली के पालम इलाके में स्थित एक पांच मंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई। पालम के रामफल चौक के पास स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल है। बिल्डिंग में लगी आग काफी भयानक थी, जिसको बुझाने के लिए 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

बता दें इस बिल्डिंग में 20 से ज्यादा लोग रहते थे, हालांकि इसमें कई लोग बिल्डिंग में मौजूद नहीं थे। लेकिन जो मौजूद थे उनका रेस्क्यू करना काफी मुश्किल हो गया। इस आग लगने की दर्दनाक घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बिल्डिंग 10 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया गया गया। इसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

2 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई

बता दें दिल्ली के पालम इलाके में सुबह उस समय हंड़कंप मच गया जब पांच मज़िला इमारत को आग ने अपने आगोश में लिया। आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद कई लोगों को बालकनी के पास देखा गया था। वे मदद के लिए गुहार लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story