दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में गंभीर चूक!, एक कार बैरियर तोड़कर गेट नंबर-2 से घुसी

Delhi Assembly News: राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। बता दें दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में गंभीर चूक

Surya Soni
Updated on: 6 April 2026 3:52 PM IST
Delhi Assembly News
X

Delhi Assembly News: राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। बता दें दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया हैं। सोमवार दोपहर को दिल्ली विधानसभा गेट नंबर-2 में एक तेज रफ्तार कार बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। इस घटनाक्रम के बाद तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला, लेकिन चालक कार समेत वहां से भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश जारी

बता दें दिल्ली विधानसभा की सूरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बैरियर तोड़कर एक गाड़ी विधानसभा के अंदर घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी और भागने में कामयाब भी रही। अब दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर नज़र आ रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की तलाश में जुट गई है। इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली विधानसभा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया।

गेट नंबर 2 पर मची अफरा-तफरी

दिल्ली विधानसभा की हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती हैं। लेकिन दोपहर के समय जिस तरह एक कार गेट तोड़कर अंदर घुस जाती हैं और बताया जा रहा हैं कि विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे। इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। इस घटना से दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा पर बड़ा सवालियां निशान लगा हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story