जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और समीक्षा हेतु हुई वर्चुअल बैठक, विभिन्न राज्यों के कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

CR Patil Jal Shakti Minister: आज जल जीवन मिशन के तहत केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल की मौजूदगी में राज्य सरकारों के PHED/पंचायती राज विभाग के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों

Surya Soni
Updated on: 13 March 2026 4:45 PM IST
जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और समीक्षा हेतु हुई वर्चुअल बैठक, विभिन्न राज्यों के कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
X

CR Patil Jal Shakti Minister: आज जल जीवन मिशन के तहत केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल की मौजूदगी में राज्य सरकारों के PHED/पंचायती राज विभाग के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रियान्वयन और समीक्षा हेतु एक वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने की। इस दौरान विभिन्न राज्यों में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा भी हुई।

हर ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने इस बैठक को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों में मिशन के क्रियान्वयन, नल जल कनेक्शनों की प्रगति तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित नल जल पहुँचाने के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुँचाने के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के लिए हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं।



क्या हैं जल जीवन मिशन..?

बता दें जल जीवन मिशन (JJM), जिसे 15 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था, भारत सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य 2028 तक प्रत्येक ग्रामीण घर में नल से शुद्ध और पर्याप्त पेयजल (55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) पहुँचाना है। जल शक्ति मंत्रालय के तहत कार्यान्वित यह योजना, अब जल जीवन मिशन 2.0 के रूप में निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story