पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, भवानीपुर से दिया प्रदीप प्रसाद को टिकट
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए TMC और भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली। रविवार को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए TMC और भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली। रविवार को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जबकि भवानीपुर से भी कांग्रेस ने ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार उतार दिया हैं।
भवानीपुर से दिया प्रदीप प्रसाद टिकट
पश्चिम बंगाल की हॉट सीट में शुमार भवानीपुर में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भवानीपुर विधानसभा सीट से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में उतरेगी। उनके सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर अब कांग्रेस ने भी स्थानीय नेता को टिकट थमा कर मुकाबले को अधिक रोचक बना दिया। भवानीपुर से कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद (Pradip Prasad) को अपना प्रत्याशी बनाया है।
ये बड़े नाम भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
बता दें कांग्रेस की 284 नामों की पहली सूची में कई प्रमुख नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस ने बंगाल में अपने प्रमुख नेताओं में शामिल अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है। उनके अलावा मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरों को फिर से मौका दिया गया है।
कांग्रेस सूची में प्रमुख चेहरे और उनके क्षेत्र:
अधीर रंजन चौधरी: बहरामपुर.
मौसम नूर: मालतीपुर.
मोहित सेनगुप्ता: रायगंज.
अब्दुल रेज्जाक मोल्ला: जलांगी.
अली इमरान रम्ज़: चकुलिया.
रोहन मित्रा: बालीगंज.
प्रदीप प्रसाद: भवानीपुर
सुब्रत मुखर्जी: उत्तरपाड़ा.
नेपाल चंद्र महतो: बाघमुंडी.
मिलटन रशीद: हंसन.


