मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताया

Mallikarjun Kharge News: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इससे पहले केरल में सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ हैं।

Surya Soni
Updated on: 5 April 2026 10:06 PM IST
Congress chief Mallikarjun
X

Mallikarjun Kharge News: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इससे पहले केरल में सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ हैं। अब कांग्रेस के अध्यक्ष और दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में चुनावी रैली में एक विवादित बयान दिया हैं, जिसके बाद अब देश की राजनीति में बवाल मच सकता हैं। खड़गे ने केरल में चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को 'अनपढ़' बताया। उनके इस बयान के बाद सियासी विवाद खड़ा हो सकता हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान

इडुक्की में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पिनरायी विजयन दोनों एक ही राह पर चल रहे हैं और उनके बीच सिर्फ पार्टी का फर्क है. उन्होंने आरोप लगाया कि विजयन परोक्ष रूप से मोदी के नियंत्रण में काम कर रहे हैं। इडुक्की में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहा और दावा किया कि उन्हें पीएम मोदी द्वारा गुमराह किया जा सकता है, जबकि केरल के लोग 'समझदार और शिक्षित' हैं। इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा ने साधा मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना

इडुक्की में एक चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'अगर आपको गुजरात और अन्य क्षेत्रों के लोग कम समझदार लगते हैं, तो महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उत्तर भारत के सभी बड़े नेताओं को लेकर अपने इरादे स्पष्ट करें।'

140 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को वोटिंग

चुनाव आयोग ने कुछ समय पहले ही केरल विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य की 140 सीटों पर मतदान होगा और नतीजों के बाद नई सरकार का गठन होगा। फिलहाल केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story