Bengal Election 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 111 नामों की हुई घोषणा

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के एलान के बाद लगातार सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं।

Surya Soni
Published on: 20 March 2026 8:37 AM IST
Bengal Election 2026
X

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के एलान के बाद लगातार सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद बीजेपी ने अगले ही दिन अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसके बाद TMC ने अपने सभी 291 उम्मीदवारों के नाम एलान करते हुए अपनी तैयारी को दिखाया। अब बीजेपी ने अपने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी हैं।

रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

बता दें इन 111 नामों में रेखा पात्रा को हिंगलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में ममता बनर्जी के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, उन्हें अब भारतीय जनता पार्टी ने एंटाली से उम्मीदवार बनाया है।

भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने एक बार फिर पूरी ताकत झोंक दी है। पिछली बार नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था,इ लकिन फिर उपचुनाव में उन्होंने भबानीपुर से जीत हासिल की। इस बार ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की जगह भबानीपुर से ही चुनाव मैदान उतरेगी।

12 मार्च को हुई थी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

बता दें भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story