बिहार के कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप के बीच टक्कर, 10 लोगों की मौत
Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।
Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग मेला देखकर लौट रहे थे, तभी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
20 की हालत गंभीर
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया और बसगढ़ा के बीच ये दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल लोगों में 20 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं।
मौके पर चीख-पुकार मच गई
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने 2 लाख और नरेंद्र मोदी ने भी सहायता राशि की घोषणा की। तेजस्वी यादव ने दुख जताते हुए बेहतर इलाज और मदद की मांग की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों। PMNRF से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'


