सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई जेडीयू विधायक दल की बैठक, नई सरकार के गठन पर होगी चर्चा!
Bihar JDU Meeting: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला हैं। बिहार की राजनीति में दबदबा रखने वाले नीतीश कुमार ने अचानक राज्यसभा
Bihar JDU Meeting: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला हैं। बिहार की राजनीति में दबदबा रखने वाले नीतीश कुमार ने अचानक राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करके सभी को चौंका दिया। अब सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में कैसे एंट्री होती हैं ये भी देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
जेडीयू विधायक दल की बैठक आज
बिहार की राजनीति के इस बदलते घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। यह मीटिंग आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसदों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर भी चर्चा हो सकती हैं।
नई रणनीति बनाने में नीतीश कुमार
राजनीति के कई जानकारों को सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाने का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला लगा हैं। लेकिन उनका मानना हैं कि नीतीश कुमार को राजनीति का इतना ज्यादा अनुभव हैं, अगर उन्होंने ये फैसला लिया हैं तो अब उनके दिमाग में पार्टी को लेकर नई रणनीति भी चल रही होगी। आज शाम को होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक में अपने राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे और उनकी भी राय जानेंगे।
जेडीयू की ओर से दो उपमुख्यमंत्री..?
बता दें फिलहाल बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा..? किस दल से होगा..? ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में चल रहे हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक बिहार में सीएम भाजपा की तरफ से हो सकता हैं, जबकि जेडीयू की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल ऐसी चर्चा बिहार की राजनीति में खूब सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अभी इसको लेकर किसी तरह की जानकारी ना तो भाजपा की तरफ से दी गई और ना जेडीयू की ओर से साझा की गई हैं।
निशांत कुमार की एंट्री पर चर्चा..?
बता दें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इससे पहले सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले रहे थे। ऐसे में आज होने वाली जेडीयू की इस बैठक में नई सरकार के गठन के बाद निशांत कुमार को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दें को लेकर भी चर्चा हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा।


