बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट किया शेयर
Nitin Nabin Resigns MLA: बिहार की राजनीति के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश की राजनीति में बिहार के दो बड़े नेताओं की एंट्री हुई है।
Nitin Nabin Resigns MLA: बिहार की राजनीति के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश की राजनीति में बिहार के दो बड़े नेताओं की एंट्री हुई है। इसमें एक नाम नितिन नवीन का, जिनको हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
नितिन नवीन ने भावुक पोस्ट किया शेयर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद जनता के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''पिताजी द्वारा सींचे गए इस क्षेत्र को मैंने हमेशा अपने परिवार की तरह समझा। बांकीपुर की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार अपना प्रतिनिधि चुनकर जो स्नेह और आशीर्वाद दिया, वह मेरे लिए अमूल्य है।"
14 दिन के अंदर देना होता हैं इस्तीफा
बता दें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया। बिहार की राजनीति के ये दोनों बड़े नेता अब राज्यसभा में एंट्री कर चुके हैं। विधानसभा कार्य संचालन नियमावली के तहत, अगर कोई सदस्य दूसरे हाउस के लिए निर्वाचित होता है तो उसे 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना होता है।
बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस तेज
बता दें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस तेज हो गई हैं। खास लगाए जा रहे हैं कि बिहार का नया मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय का नाम भी चर्चा में हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखें तो BJP का नेतृत्व अक्सर लीक से हटकर फैसले लेने के लिए जाना जाता है।


