भवानीपुर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई इस बार तय है

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी पारा तेज हो गया है। बंगाल में सभी पार्टियों ने अपने लगभग पूरे प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।

Surya Soni
Published on: 2 April 2026 3:13 PM IST
Bengal Election 2026
X

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी पारा तेज हो गया है। बंगाल में सभी पार्टियों ने अपने लगभग पूरे प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। फिलहाल सभी राजनीतिक दल जगह-जगह जनसभा और रैलियों में आयोजित कर रहे हैं। गुरूवार को भवानीपुर में भाजपा की विशाल जनसभा देखने को मिली। इस जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा, बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई इस बार तय है।

ममता पूरे बंगाल में हारेगी और भवानीपुर भी हारेगी: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने भवानीपुर में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि ''बंगाल की जनता टोलबाज़ी से त्रस्त है, TMC की गुंडई से त्रस्त है। .घुसपैठ से त्रस्त है... युवा बेरोज़गारी से त्रस्त है। करप्शन से त्रस्त है। अब यहां बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। इस बार ममता पूरे बंगाल में हारेगी और भवानीपुर भी हारेगी।''

अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में आए दिन बमबाजी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब बदलाव तय है। शाह ने कहा कि बदलाव सिर्फ पूरे राज्य में ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भी देखने को मिले।

भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो

इससे पहले अमित शाह ने भवानीपुर में रोड शो भी किया और सुवेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। यह रोड शो इलाके के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा और सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचा, जहां अधिकारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story