राजस्थान के बालोतरा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर और स्लीपर बस की टक्कर में 6 की मौत

Balotra Bus Accident: राजस्थान में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर राजस्थान के सरहदी इलाके में एक भीषण एक्सीडेंट हो गया। राजस्थान के बालोतरा में

Surya Soni
Published on: 27 Feb 2026 8:49 PM IST
राजस्थान के बालोतरा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर और स्लीपर बस की टक्कर में 6 की मौत
X

Balotra Bus Accident: राजस्थान में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर राजस्थान के सरहदी इलाके में एक भीषण एक्सीडेंट हो गया। राजस्थान के बालोतरा में शुक्रवार को हुए एक बड़े हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बता दें बालोतरा के सरवाड़ी गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट स्लीपर बस और टेलर की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

बस का अगला हिस्सा पूरा डैमेज

बता दें बालोतरा में हुए इस हादसे की तस्वीर देखकर लोग सहम गए। स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर काफी खतरनाक थी, इस टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरा डैमेज हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार शाम हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक रहा। ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। छह लोगों की मौत बताई जा रही है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।

वाहनों की लंबी कतारें लग गई

बता दें यह सड़क हादसा बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव पास नेशनल हाईवे-25 पर हुआ। इस घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत रास्ता फिर से शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 9 लोगों में से 6 को जोधपुर रेफर किया गया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story