आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा! ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Andhra Pradesh bus accident: आंध्र प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले गुरुवार अलसुबह एक बस और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई।

Surya Soni
Published on: 26 March 2026 2:13 PM IST
Andhra Pradesh bus accident
X

Andhra Pradesh bus accident: आंध्र प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले गुरुवार अलसुबह एक बस और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई। कुछ ही देर में आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी। बताया जा रहा हैं कि बस और बजरी से लदे ट्रक की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई।

घायलों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में निजी बस एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों में हुई आमने-सामने टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 13 यात्री आग में जलकर मर गए, जबकि लगभग 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी बस

बता दें गुरुवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से ये विचलित करने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई हैं। सड़क हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन कर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। यह बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद तेज आवाज हुई और बस में आग लग गई।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story