राजस्थान: अलवर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 मजदूर जिंदा जले

Alwar Factory Fire News: राजस्थान के अलवर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलवर के भिवाड़ी में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद धमाका हो गया।

Surya Soni
Published on: 16 Feb 2026 1:13 PM IST
राजस्थान: अलवर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 मजदूर जिंदा जले
X

Alwar Factory Fire News: राजस्थान के अलवर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलवर के भिवाड़ी में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद धमाका हो गया। कैमिकल फैक्ट्री में हुए इस जोरदार धमाके में 7 मजदूर जिंदा जल गए। बता दें अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैक्ट्री में सुबह 10 बजे अचानक धुआं उठने लगा। जब तक आस-पास के लोग संभल पाते उस दौरान 3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए। धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया

बता दें मिली जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में काफी मात्रा में गत्ता पड़ा था, जिसके वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप लिया। हालांकि इस घटना की सूचना के कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।

घटना के वक्त मौजूद थे 20-25 मजदूर

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 20-25 मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद हुए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story