रांची एयर एंबुलेंस हादसे ने छीन लीं 7 जिंदगियां, जानें कैसे और कब हुआ हादसा?

Air Ambulance Crash Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश होने से एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे ने सात लोगों की जिंदगियां छीन लीं।

Surya Soni
Published on: 24 Feb 2026 11:36 AM IST
Air Ambulance Crash Ranchi
X

Air Ambulance Crash Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश होने से एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे ने सात लोगों की जिंदगियां छीन लीं। बता दें ख़राब मौसम के कारण रांची से उड़ान भरने के कुछ देर बाद सिमरिया के घने जंगलों में एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। इस हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार मरीज, उनकी पत्नी, डॉक्टर और पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।

खराब मौसम के कारण हुआ हादसा!

बता दें झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। इस हादसे के पीछे ख़राब मौसम को कारण माना जा रहा हैं, हालांकि अभी इसको लेकर आधिकारिक जांच भी जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट के रांची एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ।

तुरंत शुरू हुआ था रेस्क्यू ऑपरेशन...

बता दें जिस इलाके में यह हादसा हुआ, उस समय वहां का मौसम ख़राब था। इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जिला प्रशासन ने फौरन मोर्चा संभाला। एयरक्राफ्ट शाम करीब 7.30 बजे गायब हो गया था। यह सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में क्रैश हुआ। खराब मौसम और तेज तूफान इस हादसे का प्राथमिक कारण नजर आ रहा है।

नियति को कुछ और ही मंजूर था...

बता दें इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मरीज संजय कुमार को 16 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोमवार को दिल्ली एयर एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे, परिजनों को उम्मीद थी कि वो दिल्ली से इलाज करवाकर जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story