AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- AI में उज्ज्वल है भारत का भविष्य

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी

Surya Soni
Published on: 19 Feb 2026 12:52 PM IST
AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- AI में उज्ज्वल है भारत का भविष्य
X

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ''AI में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी।''

AI से भारत के युवा बदलाव ला सकते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई की खूबियां गिनाते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भारत के युवा बदलाव ला सकते हैं। एआई में भारत को भय नहीं भाग्य दिखता है। उन्होंने एआई को इतिहास का सबसे बड़े परिवर्तन बताते हुए कहा कि मौजूदा दौर में जिसके पास डाटा है, उसके पास अधिकार भी हैं। ऐसे में हम एआई को जैसी दिशा में ले जाएंगे वैसे बदलाव होंगे।

विकास की रफ्तार बदल सकता है AI: पीएम

पीएम मोदी ने कहा, " इंसानी इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आए हैं जिन्होंने पूरी सदियों को बदल दिया। इन मोड़ों ने सभ्यता की दिशा तय की और विकास की रफ्तार बदल दी।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतिहास में ऐसा ही एक बदलाव है। AI मशीनों को इंटेलिजेंट बना रहा है। साथ ही, यह इंसानी काबिलियत को कई गुना बढ़ा रहा है।

भारत को AI में भविष्य दिखता है: प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में दो तरह के लोग हैं। पहला- जिन्हें AI में भय दिखता है। दूसरा- जिन्हें AI में भाग्य दिखता है। मैं गर्व और जिम्मेदारी से कहता हूं कि हमें भय नहीं, भारत को AI में भाग्य दिखता है, भारत को AI में भविष्य दिखता है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किया बड़ा एलान

एआई इंपैक्ट समिट में भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि एआई का सबसे अच्छा दौर आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा, एआई कई क्षेत्रों में नए दौर की शुरुआत कर सकता है। उन्होंने कहा, दुनिया इस बात पर बहस कर रही है कि क्या एआई के कारण ताकत कुछ लोगों के हाथों में सिमट जाएगी। या एआई सभी के लिए मौके और सबके लिए आसान अवसर का माध्यम बनेगा।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story