इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज प्रधानमंत्री मोदी का स्पीच, 20 देशों के प्रमुख होंगे शामिल

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज स्पीच देंगे।

Surya Soni
Published on: 19 Feb 2026 9:01 AM IST
India AI Impact Summit 2026
X

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन चल रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज स्पीच देंगे। उनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति भी लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान 20 देशों के प्रमुख इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को एआई इंपैक्ट समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को सिर्फ वही व्यक्ति समिट में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा।

20 देशों के प्रमुख होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026 का उद्घाटन करेंगे, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित सबसे बड़े वैश्विक सम्मेलनों में से एक की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री भारत एआई शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे, जो सुबह लगभग 9:40 बजे शुरू होगा और लगभग 10:25 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 20 से अधिक देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे।

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे

बता दें भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के औपचारिक उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री अन्य अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे। इस प्रदर्शनी में विभिन्न देशों के पवेलियन हैं, जो विश्व भर से उन्नत एआई-संचालित नवाचारों और उभरते तकनीकी समाधानों को प्रस्तुत कर रहे हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति भी होंगे मौजूद

दिल्ली पहुंचकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने जानकारी देते हुए लिखा कि ''नमस्ते, इंडिया! मैं एक जरूरी एजेंडे के साथ एक और यात्रा पर आया हूं- रिश्ते मजबूत करना, साझेदारी को गहरा करना और दुनिया में एआइ के भविष्य पर चर्चा करना। हम दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग, नवाचार और अवसर बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।''

Surya Soni

Surya Soni

Next Story