Gurmeet ram rahim furlough: राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, मिली 21 दिन की फरलो

Shiwani Singh
Published on: 13 Aug 2024 10:49 AM IST
Gurmeet ram rahim furlough: राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, मिली 21 दिन की फरलो
X
Gurmeet ram rahim furlough: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से फरलो पर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा की सुनारिया जेल से मंगलवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम को रिहा कर दिया गया । राम रहीम फरलो के दिन यूपी के बागपत जिले में बरनावा आश्राम में बिताएगा। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से यूपी के बागपत ले जाया जा रहा है। उसके साथ हनीप्रीत भी है।
दुष्कर्म मामले में मिली है सजा
गुरमीत राम रहीम को 2017 में साध्वी के साथ बलात्कार मामले में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तब से वह हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद है। लेकिन समय-समय पर वह पैरोल पर बाहर भी आता रहा है। जून 2024 में डाली थी फरलो की अर्जी फरवरी में हाईकोर्ट ने एक याचिका पर निर्णय देते हरियाणा सरकार से कहा था कि राम रहीम को उनकी अनुमति के बिना आगे से पैरोल या फरलो न दी जाए। जिसके बाद राम रहीम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दाखिल कर पैरौल या फरलो पर लगी रोक हटाने की मांग की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि हरियाण सरकार राम रहीम को पैरोल या फरलो देने का फैसला खुद ले। कोर्ट का ये आदेश आने बाद राम रहीम ने जून में 21 दिन की फरलो की अर्जी डाली थी। हरियाणा सरकार ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया और सोमवार को फरलो की मंजूरी दे दी है।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story