PM Narendra Modi: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पीएम मोदी पर 6 साल के प्रतिबंध की मांग, हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज

Prashant Dixit
Published on: 29 April 2024 9:02 AM IST
PM Narendra Modi: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पीएम मोदी पर 6 साल के प्रतिबंध की मांग, हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज
X
PM Narendra Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी। जिस पर आज सुनवाई होनी है। जिस याचिका में मांग की गई। पीएम मोदी को अयोग्य घोषित करते हुए 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
देवी-देवताओं पूजा स्थलों की बात
याचिकाकर्ता वकील आनंद एस जोंधले (PM Narendra Modi) ने कहा पीएम ने 9 अप्रैल को पीलीभीत में एक चुनावी भाषण में हिंदू देवी-देवताओं, पूजा स्थलों के साथ में ही सिख धर्म के देवताओं के नाम पर पार्टी के लिए वोट मांगे थे। जिसके लिए जन प्रतिनिधत्व अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री पर छह साल तक चुनाव लड़ने से रोक लगाने के लिए इलेक्शन कमीशन को हाईकोर्ट निर्देश दे।
यह भी पढ़े: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल को नवाबों और सुल्तानों के अत्याचार याद…
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से की यह मांग
इसके साथ ही पीएम मोदी को धार्मिक देवताओं (PM Narendra Modi) और पूजा स्थलों के नाम पर वोट मांगने से रोकने के निर्देश दिए जाए। इसके आलावा याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि पीएम मोदी ने न केवल हिंदू और सिख देवताओं और पूजा स्थलों के नाम पर वोट मांगे, बल्कि विपक्षी राजनीतिक दलों को मुसलमानों का पक्ष धर बताते हुए उनके खिलाफ टिप्पणियां भी की है।
यह भी पढ़े: राहुल के राजा महाराजाओं पर बयान पर सियासी बवाल, बीजेपी बोली- राजपूतों का अपमान
पीएम मोदी का पीलीभीत भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया है। बीजेपी सिखों के साथ मजबूती से खड़ी है। लंगर की वस्तुओं पर जीएसटी माफ करने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के बीजेपी सरकार के फैसले को लेकर भी बात की थी।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story