दिल्ली के पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर उठाए सवाल

दिल्ली में पुजारियों ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला है। पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि बीते 10 सालों में आपने क्या किया है।

Girijansh Gopalan
Published on: 1 Jan 2025 11:27 PM IST
दिल्ली के पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर उठाए सवाल
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी प्रमुख राजनीति दलों ने कमर कस लिया है। इस बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। जिसमें उन्होंने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों के लिए पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का भी ऐलान किया है। लेकिन इस योजना के लागू होने से पहले ही उनके खिलाफ पुजारियों ने मोर्चा खोला है।

पुजारियों ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पुजारियों के एक समूह ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल इस समूह ने मांग करते हुए कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत कोई वित्तीय सहायता क्यों नहीं दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने की थी घोषणा

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते सोमवार को कहा था कि सभी हिन्दू मंदिर के पुजारियों, गुरुद्वारों के ग्रंथियों को पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के तहत 18,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। वहीं भाजपा नेता विजय गोयल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी घोषणाएं महज चुनावी वादे हैं। विजय गोयल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि खराब पेयजल, दिल्ली में प्रदूषण, भ्रष्टाचार, पानी, बिजली की समस्या और खराब सड़कों की स्थिति पर चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं?

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का पंजीकरण शुरू

आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के तहत पंजीकरण की शुरुआत बीते मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुजारियों का पंजीकरण किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार 20 राज्यों में है, वहां पर वह पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना लागू करके दिखाए। वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने करोल बाग स्थित गुरुद्वारा जाकर ग्रंथियों का पंजीकरण किया था।

अरविंद केजरीवाल ने पंजीकरण की दी जानकारी

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का पंजीकरण शुरू करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा था मरघट वाले बाबा के मंदिर में दर्शन कर पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यहां के महंत का जन्मदिन भी साथ में मनाया गया है। वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह योजना लागू करने के चलते भाजपा नेताओं द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज पंजीकरण रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। ये भी पढ़ें:दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड केस, पत्नी से परेशान युवक ने 59 मिनट का वीडियो बनाकर लगाई फांसी
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story