दिल्ली: शाहदरा में सुबह की सैर पर निकले बर्तन कारोबारी पर 8 राउंड फायरिंग, शख्स की मौत, केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा

दिल्ली के शाहदरा में शनिवार को मॉर्निक वॉक पर निकले एक बर्तन कारोबारी पर 7 से 8 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई।

Shiwani Singh
Published on: 7 Dec 2024 11:31 AM IST
दिल्ली: शाहदरा में सुबह की सैर पर निकले बर्तन कारोबारी पर 8 राउंड फायरिंग, शख्स की मौत, केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा
X
राजधानी दिल्ली एक बार फिर से फायरिंग (delhi shahdara firing) की घटना से दहल उठी। दिल्ली के शाहदरा में शनिवार को मॉर्निक वॉक पर निकले एक बर्तन कारोबारी पर फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो हमलावरों ने बर्तन कारोबारी पर 7 से 8 राउंड फायरिंग की। इस हमले में उन्हें 4 गोलियां लगी, जिसमें उनकी मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाहदरा डीसीपी ने क्या बताया

घटना के बारे में शाहदरा डीसीपी ने बताया कि यह घटना थाना फर्श बाजार में सुबह-सुबह हुई। फायरिंग की जानकारी पीसीआर को कॉल करके दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की एक शख्स सड़क पर गोली लगने की वजह से पड़ा हुआ था। शख्स की पहचान बर्तन कारोबारी सुनील जैन के रुप में हुई। डीजीपी ने बताया कि सुनील जैन आज सुबह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सैर करने गए थे। सैर करने बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक सवार शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी और वहां से भाग निकले। क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।
delhi shahdara firing

केजरीवाल ने अमित शाह पर बोला हमला

शाहदरा (shahdara firing news) में आज हुए गोलीकांड पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया सामने आई। केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज की पोस्ट शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शहा को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,'' अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।'' https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1865248728979783802

सौरभ भारद्वाज ने क्या लिखा?

वहीं आम आमदी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, ''क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी ।बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी हैं।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story