दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 11 में से 6 प्रत्याशी कांग्रेस-BJP से आए नेता

AAP ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

Shiwani Singh
Published on: 21 Nov 2024 4:54 PM IST
दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 11 में से 6 प्रत्याशी कांग्रेस-BJP से आए नेता
X
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव (delhi election 2025 date) के लिए आम आमदी पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। AAP ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में बीजेपी और कांग्रेस से हाल ही में आप में शामिल हुए छह नेताओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

BJP और कांग्रेस से आए इन नेताओं को मिला टिकट

पूर्व बीजेपी नेता ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी, पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर ढींगान और सुमेश शौकीन को AAP के बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।
brahm singh tanwar

तीन आप के वफादार नेताओं को टिकट

वहीं पांच में से तीन आप के वफादार नेताओं को टिकट दिया गया है। जिनमें रोहतास नगर से पूर्व विधायक सरीता सिंह, बदरपुर से पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी और दीपक सिंगला जो 2020 के विश्वास नगर के उम्मीदवार और महाराष्ट्र और गोवा आप के प्रभारी है। deepak singhla

पहली सूची में हैं इन 11 उम्मीदवारों के नाम

1. ब्रह्म सिंह तंवर (पूर्व बीजेपी विधायक): छत्तरपुर 2. अनिल झा (पूर्व बीजेपी विधायक): किराड़ी 3. बीबी त्यागी (पूर्व बीजेपी पार्षद): लक्ष्मी नगर 4. वीर सिंह ढींगान (पूर्व कांग्रेस विधायक): सीमापुरी 5. सुमेश शौकीन (पूर्व कांग्रेस विधायक): मटियाला 6. सरीता सिंह (पूर्व आप विधायक): रोहतास नगर 7. राम सिंह नेताजी (पूर्व आप विधायक): बदरपुर 8. दीपक सिंगला: 2020 विश्वास नगर 9. जुबैर चौधरी: सीमापुरी 10. गौरव शर्मा: घोंडा 11. मनोज त्यागी: करावल नगर

क्या हैं ये 'AAP मंडल मॉडल'

अरविंद केजरीवाल ने फिर से ''AAP मंडल मॉडल" पेश किया। जिसमें एक "मंडल प्रभारी" को पांच बूथों की देखरेख करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि हर मंडल (वार्ड) यूनिट प्रभारी पांच बूथों की देखरेख करेंगे और प्रत्येक बूथ पर 11 कार्यकर्ताओं की टीम तैनात होगी। मंडल प्रभारी की भूमिका पर विस्तार से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि "मंडल प्रभारी" अपनी भूमिका को “आंशिक नौकरी” के रूप में नहीं देख सकते।
ये भी पढ़ेंः
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story