दिल्ली: अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, इलाज कराने पहुंचे थे नाबालिग हमलावर

Delhi Doctor Murder: दिल्ली के एक अस्पताल से डॉक्टर की हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 3 अक्टूबर, गुरुवार तड़के 55 वर्षीय डॉक्टर की दो नाबालिग लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित नीमा अस्पताल की है।

Shiwani Singh
Published on: 3 Oct 2024 2:50 PM IST
दिल्ली: अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, इलाज कराने पहुंचे थे नाबालिग हमलावर
X
Delhi Doctor Murder: दिल्ली के एक अस्पताल से डॉक्टर की हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 3 अक्टूबर, गुरुवार तड़के 55 वर्षीय डॉक्टर की दो नाबालिग लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित नीमा अस्पताल की है।

नाबालिग हैं आरोपी हत्यारे

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों की उम्र 16 और 17 वर्ष के बीच है। वे दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित नीमा अस्पताल में लगभग 1:30 बजे इलाज कराने पहुंचे। उनमें से एक ने अस्पताल के स्टाफ से अपने घायल पैर की उंगली की ड्रेसिंग बदलने को कहा। ड्रेसिंग के बाद आरोपियों ने यूनानी चिकित्सा के डॉक्टर डॉ. जावेद अख्तर के केबिन में प्रवेश किया और उनके सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि आरोपी 1 अक्टूबर को इलाज के बहाने अस्पताल आए थे। उस समय वे अस्पताल की रेकी करके गए थे। वहीं, घटना के बाद अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य ने कहा, "लगभग 1 बजे दो किशोर लड़के इलाज के लिए यहां आए। इलाज के बाद वे डॉक्टर के केबिन में गए और उन्हें सिर में गोली मार दी। डॉ. जावेद रात की ड्यूटी पर थे, जो शाम 8 बजे से शुरू हुई थी। वह अस्पताल में दो साल से काम कर रहे थे।" वहीं, घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक यूनिट की एक टीम भी अपराध स्थल पर पहुंची ताकि सभी तकनीकी सबूतों को एकत्र किया जा सके। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, "डॉक्टर को एक कुर्सी पर मृत पाया गया। उनके सिर से खून बह रहा था। प्रथम दृष्टया यह टारेगेट हत्या का मामला प्रतीत होता है।"ये ये भी पढ़ेंः दिल्ली के महिपालपुर में होटल के बाहर फायरिंग! विदेश में बैठे गैगंस्टर गोल्डी बराड़ पर शक!
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story