Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस नहीं कर पा रही है प्रत्याशियों के नाम फाइनल!, जानिए वजह..?

surya soni
Published on: 11 April 2024 7:05 PM IST
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस नहीं कर पा रही है प्रत्याशियों के नाम फाइनल!, जानिए वजह..?
X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान अगले हफ्ते होने जा रहा है। लेकिन कई जगह राजनीतिक पार्टियां अभी भी अपने प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाई है। अगर बात करें दिल्ली की तो यहां कांग्रेस को आप पार्टी से गठबंधन के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ना है। दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) पर आप पार्टी 4 सीट और कांग्रेस पार्टी 3 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं भाजपा ने एक महीने पहले ही अपने सभी सातों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी। जबकि आप पार्टी ने भी अपने चारों उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पाई है।
सोनिया-राहुल तक पहुंचा प्रत्याशियों का चयन!
दिल्ली में लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीदवारों का एलान मुश्किल हो गया है। पिछले कई दिनों के मंथन के बाद भी टिकट बंटवारें को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दिल्ली में कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्तर पर नहीं हो पाया है। टिकट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। अब माना जा रहा है कि दिल्ली की तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा सोनिया-राहुल गांधी के निर्देश पर ही होगी।
कन्हैया कुमार को मिलेगा टिकट..?
दिल्ली में तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस के लिए प्रत्याशियों का चयन मुसीबत बना हुआ है। पहले बताया जा रहा था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया जा सकता है। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो इस सीट से कांग्रेस कन्हैया कुमार को टिकट दे सकती है। अगर कन्हैया कुमार के नाम को लेकर पार्टी में किसी तरह का विरोध होता है तो इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
आप और कांग्रेस का गठबंधन:
दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर इस बार आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी को 4 सीट और कांग्रेस को तीन सीट मिली है। आप पार्टी ने अपनी चारों सीटों पर काफी समय पहले ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह के चलते है नाम तय नहीं हो पाए है। यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के करौली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस के महापाप की माफी नहीं
surya soni

surya soni

Next Story