Delhi CM Rekha Gupta: 'एक-एक पैसे का देना होगा हिसाब...' दिल्ली CM पद की शपथ लेने से पहले एक्शन में रेखा गुप्ता; जानिए क्या कहा

Delhi CM Rekha Gupta ने शपथ ग्रहण से पहले AAP सरकार पर किया बड़ा हमला। कहा- "भ्रष्टाचारियों को हर रुपये का हिसाब देना होगा।

Rohit Agrawal
Published on: 20 Feb 2025 11:00 AM IST
Delhi CM Rekha Gupta: एक-एक पैसे का देना होगा हिसाब... दिल्ली CM पद की शपथ लेने से पहले एक्शन में रेखा गुप्ता; जानिए क्या कहा
X
दिल्ली की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। इस बीच शपथ लेने से ठीक पहले मीडिया से बातचीत में Delhi CM Rekha Gupta ने AAP सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "दिल्ली की जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को जवाब देना होगा।"

शपथ ग्रहण से पहले क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

Delhi CM Rekha Gupta ने अपनी प्राथमिकताओं में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को सबसे ऊपर बताया। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों में जनता के पैसे का कैसे दुरुपयोग हुआ, इसका पूरा हिसाब लिया जाएगा।" उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि "जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल रहा है, उसे हर एक रुपये का हिसाब देना होगा।" उनके इस बयान से साफ है कि भाजपा की सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाने वाली है।

राजनीति में महिलाओं के लिए एक नया दौर:रेखा गुप्ता

Delhi CM Rekha Gupta ने दिल्ली CM पद के लिए अपने चुने जाने को "चमत्कार" बताते हुए कहा कि यह राजनीति में महिलाओं के लिए एक नया दौर लेकर आया है। उन्होंने कहा, "यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि हर महिला के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं।" बता दें कि उनका यह बयान दिल्ली की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। दिल्ली में इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी जैसी महिला नेता मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। यह भी पढ़ें:
दिल्ली को क्यों पसंद है महिला मुख्यमंत्री? सुषमा-शीला-आतिशी के बाद रेखा बनेंगी सीएम, 6 मंत्रियों के साथ लेंगी शपथ

PM मोदी समेत BJP हाईकमान का जताया आभार

रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करूंगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनकी सरकार भाजपा के सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। हमारे सभी 48 विधायक मोदी की टीम के रूप में काम करेंगे और दिल्ली को नए आयाम तक पहुंचाएंग। यह भी पढ़ें:
1995 में डूसू अध्यक्ष, 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानिए कैसा रहा रेखा गुप्ता का राजनैतिक सफर

रामलीला मैदान में होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है, जिससे यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक बन गया है। रामलीला मैदान में होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story