CM Arvind Kejriwal की पत्नी सुनीता ने पढ़ा भावुक संदेश, मेरे पति लोहे की तरह मजबूत...

Prashant Dixit
Published on: 23 March 2024 2:45 PM IST
CM Arvind Kejriwal की पत्नी सुनीता ने पढ़ा भावुक संदेश, मेरे पति लोहे की तरह मजबूत...
X
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेरे पति और आपके सीएम अरविंद केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। तब तक समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। वह जल्द बाहर आएंगे और वादे पूरे करूंगे। यह भी पढ़े: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में 73 फीसदी मतदान, शुक्रवार रात से मतगणना जारी, रविवार तक आएंगे परिणाम
सुनीता ने एक वीडियो जारी किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा, मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है, मेरा पूरा जीवन संघर्ष का है, इसलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है।
भारत के अंदर और बाहर शक्तियां
हमें भारत को एक दुनिया में सबसे शक्तिशाली बनाना है। भारत के अंदर और बाहर शक्तियां हैं, जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं, हमें इन शक्तियों को हराना है, मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। उन्होंने आगे कहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए, इससे भाजपा वालों से नफरत मत करो, वे हमारे भाई-बहन हैं।
यह भी पढ़े: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में बड़ा आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 60 से ज्यादा की मौत, 145 लोग घायल
दिल्ली में महिलाएं सोच रही होगी
मैं जल्द वापस आऊंगा। भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं, हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और हराना होगा, दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी, अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे है, क्या पता अगर 1000 रुपये मिलेंगे, मैं उनसे अपील करता हूं, कि अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें, ऐसी कोई जेल नहीं है, जो लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके, मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story