Vayu Shakti 2026: पोखरण में आज वायुसेना दिखाएगी दम, 120 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल

Surya Soni
Updated on: 24 Feb 2026 1:36 PM IST
Vayu Shakti 2026: पोखरण में आज वायुसेना दिखाएगी दम, 120 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल
X

Vayu Shakti 2026 Exercise: पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को परखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान सीमा के पास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास होने जा रहा है। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 24 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 27 फरवरी को आयोजित होगा। बता दें भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मंगलवार को भारतीय वायुसेना वायुशक्ति-2026 का फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी।

अभ्यास में 120 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल

वायु शक्ति’ अभ्यास में 120 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जिनमें फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सहित कई अन्य एसेट्स शामिल हैं। वायुसेना के अनुसार, कुल 77 फाइटर जेट, 43 हेलिकॉप्टर और 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भाग लेंगे। फाइटर जेट श्रेणी में राफेल, सुखोई-30, मिराज 2000, मिग-29 और जगुआर शामिल होंगे। इसके साथ ही सी-130जे, सी-295, सी-17, चेतक, एएलएच एमके, एमआई-17, एलसीएच ‘प्रचंड’, अपाचे और चिनूक का भी संचालन होगा।

पाकिस्तान सीमा पर वायुसेना दिखाएगी दम

बता दें इस बार वायुशक्ति में पहली बार ‘वायु शक्ति’ अभ्यास में सी-295 द्वारा नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस छोटे रनवे पर लैंड कर गरुड़ कमांडो को वॉर जोन में उतारने के बाद कम समय में दोबारा टेकऑफ करता नजर आएगा। इसके अलावा शॉर्ट रेंज लोइटरिंग म्यूनिशंस, आकाश, स्पाइडर तथा काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स भी शामिल होंगे, जो दिन, शाम और रात्रि मिशनों का संचालन करेंगे।

कार्यक्रम का समापन ड्रोन शो के साथ होगा

निर्धारित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के साथ शाम 5:10 बजे होगा। दिन के कार्यक्रम शाम 5:17 बजे से 6:25 बजे तक चलेंगे। जलपान अवकाश के बाद, शाम के कार्यक्रम शाम 6:51 बजे से 7:10 बजे तक होंगे। रात्रि के कार्यक्रम शाम 7:11 बजे से 7:30 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम का समापन ड्रोन शो के साथ होगा, जो शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक चलेगा।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story