अगर राज्य 2024 तक ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ लागू नहीं करते हैं…; शाह की सीधी चेतावनी

अनुच्छेद 370 और राम मंदिर का मसला साफ करने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार ने ‘समान नागरिक कानून’ की ओर अपना रुख कर लिया है। इसी सिलसिले में एक अहम खुलासा अब सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राज्य साल 2024 तक इस कानून को लागू कर दें नहीं तो हम खुद कानून बना लेंगे। (यदि राज्य 2024 तक समान नागरिक संहिता लागू नहीं करते हैं तो हम इसे करेंगे: अमित शाह)शाह ने टाइम्स नाउ समिट 2022 में

mediology
Published on: 24 Nov 2022 7:14 PM IST
अगर राज्य 2024 तक ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ लागू नहीं करते हैं…; शाह की सीधी चेतावनी
X

अनुच्छेद 370 और राम मंदिर का मसला साफ करने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार ने ‘समान नागरिक कानून’ की ओर अपना रुख कर लिया है। इसी सिलसिले में एक अहम खुलासा अब सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राज्य साल 2024 तक इस कानून को लागू कर दें नहीं तो हम खुद कानून बना लेंगे। (यदि राज्य 2024 तक समान नागरिक संहिता लागू नहीं करते हैं तो हम इसे करेंगे: अमित शाह)


शाह ने टाइम्स नाउ समिट 2022 में बोलते हुए यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने समान नागरिक संहिता के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और गुजरात चुनाव पर भी टिप्पणी की है। शाह ने कहा, ”समान नागरिक कानून भाजपा का वादा है। संविधान सभा ने भी कहा है कि सही समय आने पर इस कानून को लागू किया जाना चाहिए। संविधान सभा ने इस संबंध में राज्य विधानसभाओं और संसद को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि धर्म के आधार पर कानून नहीं बनने चाहिए।”

mediology

mediology

Next Story