Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मां, इस महीनें में देंगी बेबी को जन्म

Anjali Soni
Published on: 29 Feb 2024 1:37 PM IST
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मां, इस महीनें में देंगी बेबी को जन्म
X
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के सबसे अलग अंदाज वाले पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। दोनों ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था। इस बात को सुनकर फैंस काफी ज्यादा क्साइटेड हो गए हैं, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। साथ ही इविल आई इमोजी भी शेयर किया है, एक्ट्रेस ने अपने बच्चे से जुडी सभी जानकारी का खुलासा किया है।
इन सेलेब्स ने शुभकामनाएं
इस गुड न्यूज़ को सुनते ही सेलेब्स से लेकर फैंस हर कोई बेहद खुश हो गया है, सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमेंट में विक्रांत मेसी ने लिखा- ओएमजी... बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को. कृति सेनन ने लिखा- ओएमजी, आप दोनों को बधाई। वहीं फैंस ने लिखा कि अपना ध्यान रखिए।
पहले भी प्रेग्नेंसी को लेकर हुए कई खुलासे
बता दें कि इससे पहले भी जब दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में गईं थीं, जहां इनकी प्रेग्नन्सी को लेकर कई खुलासा किए गए थे, जिसमें वहां उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी, वीडियो में उन्होंने साड़ी पहनी है जिसमें उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा था।
2018 में हुई थी शादी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी, जिसमें इनकी शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस शादी में सभी परिवार वाले शामिल थे। जैसे ही वह इंडिया आए उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। यह भी पढ़े: Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी की सादगी, गांव के लोगों के साथ लिया भजिया का मजा, देखें वीडियो… OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story