Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Anjali Soni
Published on: 8 Sept 2024 2:13 PM IST
Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
X
Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद ये खुशखबरी शेयर की हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर 2024) को लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। कपल के साथ उनके फैंस भी इस बात से बहुत खुश है।
फैंस ने दी कपल को जमकर बधाई
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल है। दोनों ने शादी के 6 साल बाद ने लोगों को ये गुड न्यूज दी, कपल के फैंस बेबी के जन्म के लिए बहुत एक्साइटेड थे। अब हाल ही में कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है, सोशल मीडिया पर फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर ने कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। परन्तु कुछ पैपराजी ने ये गुड न्यूज़ शेयर की हैं।
दीपिका-रणवीर ने किए थे बप्पा के दर्शन
बता दें कि दीपिका को दो दिन पहले रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया था। जहां कपल ने बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया। दीपिका के साथ उनकी मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी। जिससे ये अंदाजा लग गया था कि इस कपल के घर में नन्हा मेहमान जल्द आने वाला है।
इस दिन हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी
2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। बता दें कि दोनों शादी के 6 साल बाद अब इस साल सितंबर में एक बच्चे को जन्म देंगे। कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल इस दिन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड है साथ ही उनके फैंस भी इस दिन का बहुत इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story