Deepika And Ranveer Dance: प्रेग्नेंसी न्यूज़ के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस, अपने अंदाज से बनाया सबको दीवाना

Anjali Soni
Published on: 3 March 2024 1:52 PM IST
Deepika And Ranveer Dance: प्रेग्नेंसी न्यूज़ के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस, अपने अंदाज से बनाया सबको दीवाना
X
Deepika And Ranveer Dance: बॉलीवुड के जबरदस्त कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले गुड न्यूज़ शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बता दें कि एक्ट्रेस पहले बच्चे को जन्म सितंबर में देने वाली है। अब कपल को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल जबरदस्त डांस कर रहे हैं।
स्टेज पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाया जलवा
जहां कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था अब प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का डांस वीडियो भी सामने आ गया है। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में डांस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कपल ने 'नगाड़ा संग ढोल' और 'गल्लां गूड़ियां' सॉन्ग पर डांस किया है।
कमाल है दीपिका-रणवीर के डांस मूव्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर डांस स्टेप्स सबको दीवाना बना दिया, सोशल मीडिया पर सभी कपल के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इनके डांस मूव्स ने तो सभी का दिल खुश कर दिया, वीडियो में दीपिका ने ब्लैक एंड वाइट और बेज कलर का लहंगा पहना है और रणवीर ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी है। जिसमें दोनों बहुत कमाल लग रहे हैं अपनी मस्ती से सभी को दीवाना बना दिया।
दीपिका-रणवीर ने इस अंदाज में किया डांस
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग इवेंट में कई सेलिब्रिटी ने परफॉरमेंस दी है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल है दोनों ने डांस करते हुए डांडिया खेला। कपल ट्रेडिशनल लुक में बहुत अच्छे दिख रहे हैं। यह भी पढ़े: Akshay Kumar Performance: अक्षय कुमार ने अनंत-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में गाया गाना, सुनते ही नाचने लगें मेहमान OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story