Madhya Pradesh News: बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार की गाड़ी पर जानलेवा हमला, गाड़ी का शीशा फूटा

Prashant Dixit
Published on: 28 April 2024 9:08 AM IST
Madhya Pradesh News: बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार की गाड़ी पर जानलेवा हमला, गाड़ी का शीशा फूटा
X
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के बीच शनिवार को दो जिलों में भाजपा नेताओं पर हमले का मामला सामने आया है। सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार पर जानलेवा हमला हुआ है। जिस हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया है। जिसमें विधायक बाल-बाल बच गए।
विधायक पर जानलेवा हमला
वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने चुनावी रंजिश में हमला होने का शक जाहिर किया है। लम्बरदार शनिवार रात क्षेत्र की शादियों में शामिल हो बंडा लौट रहे थे। बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के सिलोट नदी के घाट पर गाड़ी पर पत्थराव किया गया। उनकी चलती गाड़ी में पत्थर लगने की वजह से गाड़ी का अगला कांच टूट गया। वहीं सारे पत्थर उसी तरफ पड़े जिस तरफ विधायक वीरेंद्र सिंह बैठे हुए थे। जिसके बाद हमलावर गाड़ी के रुकते ही मौके से भाग खड़े हुए।
यह भी पढ़े: सीबीआई की बूंदी में रेड, अवैध खनन, बजरी चोरी और परिवहन के मामले में की पूछताछ
बरायठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
जिसकी जानकारी इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो मौके पर पहुंचे और देर रात बरायठा पुलिस थाने में विधायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक के मुताबिक हमले की वजह नही पता है। उनको न किसी पर शक है। लेकिन इलाके में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है। ये हमला चुनावी रंजिश के कारण हुआ है। भाजपा एमएलए का विधानसभा क्षेत्र दमोह संसदीय क्षेत्र में आता है। जहां से वीरेंद्र सिंह विधायक (Madhya Pradesh News) हैं।
यह भी पढ़े: बेंगलुरु के संगीतकार की देशभक्ति को सलाम, डेढ़ लाख किमी यात्रा कर शहीदों को किया नमन
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
दमोह के पथरिया में शनिवार रात एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें गंभीर घायल नेता को दमोह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पशुपालन मंत्री लखन पटेल के करीबी माने जाने वाले टीकाराम पटेल पथरिया कस्बे में खड़े थे। इसी इलाके के दो लोगों नारायण बंसल और माधव बंसल ने टीकाराम से शराब को लेकर विवाद हुआ। जब पैसे नहीं मिले तो नाराज आरोपियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की है। जिस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story