भारत पर मंडराया चक्रवात 'डिटवाह' का खतरा, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 9:12 AM IST
भारत पर मंडराया चक्रवात डिटवाह का खतरा, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी
X
Cyclone Ditwah in India: श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाने के बाद अब चक्रवात 'डिटवाह' का खतरा भारत पर मंडरा रहा है। चक्रवात 'डिटवाह' को लेकर मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। चक्रवात 'डिटवाह' के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही इससे निपटने की तैयारी कर ली है। जबकि लोगों से तटीय इलाकों की तरफ जाने से बचने की अपील की है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अचानक मौसम बदलाव नज़र आ रहा है।

इन चक्रवात 'डिटवाह' का खतरा

बता दें बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात 'डिटवाह' का खतरा भारत के कई राज्यों में पर बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। ऐसे में तटीय इलाकों में बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। इसके खतरे को देखते हुए पहले ही SDRF की कई टीमें तैनात हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में इसका असर दिखाना शुरू हो गया है।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात 'डिटवाह' ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई है। अब यह तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पुडुचेरी–कराईकल, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तमिलनाडु के कई जिलों में पहले से ही तेज बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ घंटों में इस तूफ़ान से हालात बिगड़ सकते हैं।

श्रीलंका में 123 लोगों की हुई मौत

बता दें भारत में एंट्री से पहले श्रीलंका में चक्रवात 'डिटवाह' ने जमकर तबाही मचाई। श्रीलंका में तूफ़ान के कारण पिछले दो दिन में 123 लोगों की जान चली हैं। चक्रवात 'डिटवाह' की कारण श्रीलंका में कई जगह भारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। जबकि 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। ये भी पढ़ें: चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story