चक्रवात 'डिटवाह' अब भारत में बरपाएगा कहर...?, देखें कहां-कहां दिखेगा इसका असर

Surya Soni
Published on: 29 Nov 2025 11:23 AM IST
चक्रवात डिटवाह अब भारत में बरपाएगा कहर...?, देखें कहां-कहां दिखेगा इसका असर
X
Cyclone Ditwah in India: चक्रवाती तूफान 'डिटवाह' ने श्रीलंका में जमकर कहर बरपाया है। चक्रवात 'डिटवाह' के चलते श्रीलंका में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। अब धीरे-धीरे यह तूफ़ान भारत की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव और देश के अलग-अलग राज्यो में बारिश की चेतावनी जारी की। अब अगले कुछ एक-दो दिन में भारत में भी इसका असर दिखें वाला है। भारत में कहां-कहां दिखेगा इसका असर...?

चक्रवात 'डिटवाह' अब भारत में बरपाएगा कहर!

चक्रवात 'डिटवाह' धीरे-धीरे भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर 30 नवंबर की सुबह तक नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान 'डिटवाह' के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में 29-30 नवंबर और तटीय आंध्र प्रदेश में 29 नवंबर से 1 दिसंबर की अवधि में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी

चक्रवात 'डिटवाह' ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी। चक्रवात 'डिटवाह' के चलते श्रीलंका में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई हैं। अभी इस तूफ़ान का खतरा टला नहीं हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में तूफान और तेज हो सकता है। श्रीलंका के बाद अब इस तूफ़ान का खतरा भारत के तटवर्ती राज्यों में बढ़ता नज़र आ रहा है।

आंधी-तूफान के साथ बारिश का खतरा!

चक्रवाती तूफान के टकराने से तमिलनाडु में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है। तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। ये भी पढ़ें: चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story