चक्रवात 'डिटवाह' ने श्रीलंका में मचाई तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत

Surya Soni
Published on: 28 Nov 2025 4:40 PM IST
चक्रवात डिटवाह ने श्रीलंका में मचाई तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत
X
Cyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी से उठे एक और तूफ़ान ने तबाही मचानी शुरू कर दी हैं। चक्रवात 'डिटवाह' ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी। चक्रवात 'डिटवाह' के चलते श्रीलंका में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई हैं। अभी इस तूफ़ान का खतरा टला नहीं हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में तूफान और तेज हो सकता है। श्रीलंका के बाद अब इस तूफ़ान का खतरा भारत के तटवर्ती राज्यों में बढ़ता नज़र आ रहा है।

बादुल्ला में भूस्खलन से 21 मौत

चक्रवात 'डिटवाह' को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। इस तूफ़ान के पहले ही दिन श्रीलंका में भयंकर जान-माल का नुकसान हो गया। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने जानकारी देते हुए बताया कि बादुल्ला जिले में रात में भूस्खलन से कई घर बह गए, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है।

तेजी से बढ़ सकती है चक्रवात की तीव्रता

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक चक्रवात की तीव्रता तेजी से बढ़ सकती है। तटीय जिलों में राहत टीमों, SDRF और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय तटरक्षक बल और मौसम विभाग ने समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साउथवेस्ट बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास समुद्री परिस्थितियां बेहद खतरनाक हो रही हैं। लहरें 3–4 मीटर तक उठ सकती हैं।

हम श्रीलंका को मदद देने के लिए तैयार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चक्रवात 'डिटवाह' के कारण श्रीलंका में हुए बड़े नुकसान को लेकर दुख जताया और कहा कि 'श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने चक्रवाती तूफान 'डिटवाह' की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और जरूरी सपोर्ट भेजा है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम और मदद देने के लिए तैयार हैं।'
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story