Crocodile On The Doorstep Kota : रात को घर के दरवाजे पर किसने दी दस्तक...गेट खोलते ही उड़ गए होश ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 7 April 2024 6:41 PM IST
Crocodile On The Doorstep Kota : रात को घर के दरवाजे पर किसने दी दस्तक...गेट खोलते ही उड़ गए होश ?
X
Crocodile On The Doorstep Kota : कोटा। खबर कोटा के बंजारी गांव से है, जहां एक परिवार रात को अपने घर में सो रहा था। तभी अचानक घर के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। लेकिन जब घरवालों ने दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि दरवाजे पर यह दस्तक किसी इंसान ने नहीं, बल्कि 6 फीट लंबे मगरमच्छ ने दी थी।
घर की चौखट पर पहुंचा मगरमच्छ
घर की चौखट पर मगरमच्छ आ जाए, तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे। कोटा के खातौली क्षेत्र के बंजारी गांव में भी एक परिवार के साथ ऐसा ही हुआ। शनिवार रात को जब परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। तभी दरवाजे पर किसी की आहट सुनाई दी। घरवालों ने आवाज सुनकर घर का गेट खोला, तो चीख निकल गई। क्योंकि दरवाजे पर 6 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा हुआ था। https://twitter.com/OTTIndia1/status/1776952982170411286
युवक पर हमला करने की कोशिश
रात के अंधेरे में घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर परिवार बुरी तरह डर गया। उन्होंने जैसे- तैसे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इटावा के हयात खान उर्फ टाइगर भी मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर मिलने पर वहां पहुंच गए। हयात ने घर की चौखट पर बैठे मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, तो वो हमलावर हो गया। यह भी पढ़ें : Panther In The Village Dungarpur :  जंगल से क्यों भाग रहे पैंथर…3 महीने में 6 बार दे चुके गांवों में दस्तक ?
ध्यान भटकाकर पकड़ा मगरमच्छ
मगरमच्छ काफी देर तक गुस्से में रेस्क्यू टीम पर हमला करने की कोशिश करता रहा। लेकिन हयात खान ने हिम्मत दिखाते हुए पहले मगरमच्छ का ध्यान भटकाया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। जिसे बाद में चंबल नदी में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें : Shahdol News: गांवों में जंगली हाथियों के आतंक से फसलों को नुकसान, पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मुस्तैद
चंबल नदी से आ जाते हैं मगरमच्छ
कोटा में चंबल घड़ियाल सेंचुरी होने की वजह से यहां बड़ी तादाद में मगरमच्छों का बसेरा रहता है। कई बार यह मगरमच्छ चंबल और उसकी सहायक नदियों से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं। यह भी पढ़ें : Alexa की मदद से लड़की ने बचाई बहन की जान, उसे आनंद महिंद्रा ने दिया नौकरी का ऑफर
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story