नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Vadodara: उच्च स्तरीय जांच जारी, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Vadodara: वडोदरा पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा, वडोदरा (Vadodara) के हरणी मोटनाथ झील क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। जिसमें 12 बच्चों और 2 शिक्षकों की मौत हो गई...
11:40 PM Jan 19, 2024 IST | Bodhayan Sharma
Vadodara: वडोदरा पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा, वडोदरा (Vadodara) के हरणी मोटनाथ झील क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। जिसमें 12 बच्चों और 2 शिक्षकों की मौत हो गई...

Vadodara: वडोदरा पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा, वडोदरा (Vadodara) के हरणी मोटनाथ झील क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। जिसमें 12 बच्चों और 2 शिक्षकों की मौत हो गई है। इस घटना में हमने  कल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच करने पर पता चला कि कंपनी के 15 लोगों के बीच पार्टनरशिप है। साझेदारों ने प्रतिशत के अनुसार शेयर बांटे हैं। इस घटना के बाद कंपनी के तीन निदेशकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया

इस घटना (Vadodara) में दोषी सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308, 114 के साथ-साथ 337 के साथ-साथ 338 भी लगाई गई है जो बेहद गंभीर अपराध की धाराएं हैं। जो उनके ऊपर दर्ज किया गया है। कल झील क्षेत्र के मैनेजर, नाव संचालक और नाव सुरक्षा से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया

कंपनी के 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पूरी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इन सभी आरोपियों (Vadodara) को सख्त सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें एडिशनल सीपी मनोज निनामा, दो डीसीपी, क्राइम ब्रांच पीआई और लोकल पीआई के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की जा रही है।

उच्च स्तरीय जाँच हो रही है

उन्होंने कहा कि एक आरोपी की मौत हो गई है, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा सत्यापित की जा रही है। आरोपियों के पते बदल गए हैं, ऐसे में हमें नए पते मिले हैं। जांच सही तरीके से चल रही है।' जांच एसीपी क्राइम राठौड़ को सौंपी गई है। उन्होंने आगे कहा कि 11 लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है, जबकि 3 लोगों के शवों को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद और भी आरोपी सामने आएंगे। पता चला है कि शुरू में बनी कंपनी में 4 डायरेक्टर थे, जिनमें से दो चले गए, बाद में एक और नया पार्टनर जुड़ गया।

यह भी पढ़ें – VADODARA: की हरणी झील में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत, हादसे की सबसे बड़ी वजह आई सामने…! बिना लाइफ जैकेट पहने नाव में बैठाने का स्पष्टीकरण…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Gujarat CM Bhupendra PatelGujarat Hindi NewsGujarat Latest Newsgujarat newsHarni LakeHarni Lake Boat Accidentin Harni Lake Drowned studentsNDRFVadodara Boat AccidentVadodara Hindi NewsVadodara Latest NewsVadodara Newsvadodara policeएनडीआरएफगुजरात न्यूजगुजरात लेटेस्ट न्यूजगुजरात समाचारगुजरात सीएम भूपेंद्र पटेलगुजरात हिंदी न्यूजवडोदरा नाव हादसावडोदरा न्यूजवडोदरा पुलिसवडोदरा लेटेस्ट न्यूजवडोदरा समाचारवडोदरा हिंदी न्यूजहरणी झीलहरणी झील नाव हादसाहरणी झील में डूबे छात्र

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article