नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो नाराज़ दामाद ने किया कुछ ऐसा... जानकर आप रह जाएंगे हैरान

UP Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है। लेकिन आजकल समाज में पति-पत्नी के बीच विवादों की भी खूब ख़बरें सुनने को मिलती है। कई मामलों में बात जनहानि...
07:37 PM Sep 29, 2023 IST | surya soni
UP Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है। लेकिन आजकल समाज में पति-पत्नी के बीच विवादों की भी खूब ख़बरें सुनने को मिलती है। कई मामलों में बात जनहानि...

UP Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है। लेकिन आजकल समाज में पति-पत्नी के बीच विवादों की भी खूब ख़बरें सुनने को मिलती है। कई मामलों में बात जनहानि तक पहुंच जाती है। अब एक ऐसा ही मामला यूपी के इटावा में सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते युवक ने खुद को आग लगा दी। जिसके बाद वो बुरी तरह झुलस गया तो उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

युवक की हालत गंभीर:

बता दें युवक अपने ससुराल में अपनी पत्नी को मनाने के लिए गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद जब उनके परिजन नहीं माने तो नाराज़ होकर दामाद ने पहले कार को आग लगाई और फिर आग लगा ली। लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पत्नी से चल रहा था विवाद:

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक का अपनी पत्नी के साथ काफी समय विवाद चल रहा था। वो अपने ससुराल वालों को मनाने को गया था। लेकिन उसके ससुराल वालों को मनाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसने गुस्से में बाहर खड़ी कार को आग लगा दी और फिर खुद को भी लगा। कार पूरी तरह से जल गई और खुद भी वो 70 फीसदी झुलस गया। 8 साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

ससुराल वालों ने लगाया ये आरोप:

इस घटना के बाद ससुराल वालों ने दामाद पर अपनी बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया। अपनी बेटी के साथ किसी न किसी अनहोनी की आशंका को लेकर वो अपनी बेटी को अपने साथ ले आये। इस घटना के बाद लोग काफी हैरान नज़र आए।

यह भी पढ़ें  – Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर पर भूकंप का भी नहीं होगा कोई असर, इस टेक्नोलॉजी से 24 घंटे पहले मिल जाएगा अलर्ट…

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।
Tags :
DisputeEtawahEtawah Crimepouring petrolUP Crimeuttar pradeshUttar Pradesh Crimewife

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article