नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Agra मेें पुलिस की दबिश के दौरान वकील की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत, दरवाजा तोड़कर घुसी थी अंदर

Agra News: आगरा में एक अधिवक्ता की अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वकील को गिरने से गंभीर चोटें आई। पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।...
05:52 PM Mar 02, 2024 IST | Prashant Dixit
Agra Crime News

Agra News: आगरा में एक अधिवक्ता की अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वकील को गिरने से गंभीर चोटें आई। पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। सुनीता शर्मा ने कहा कि वह थाना न्यू आगरा पुलिस के खिलाफ मुकदमा करेंगी।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी को पिता राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने के इनपुट, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

रिश्तेदार ने जमीनी मुकदमा दर्ज कराया

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के मंगलम अपार्टमेंट में पुलिस पहुंची थी। अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा पर एक करीबी रिश्तेदार ने जमीनी संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था। जिस मुकदमे पर पुलिस 1 मार्च की रात्रि अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा के घर पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार जब वह लोग सुनील कुमार शर्मा के घर पहुंचे तो पत्नी ने बताया वह घर में नहीं है। जिसके बाद पुलिस बल अपार्टमेंट से वापस लौट रहा था। तब अपार्टमेंट के चौकीदार ने पुलिस को अपार्टमेंट से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना दी।

यह भी पढ़े: बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी ने ऑर्डर करते समय छोड़ा IED टाइम बम का बैग, सीसीटीवी में तस्वीर क्लियर नहीं

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा नीचे पड़े हुए हैं। जिनको गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पुलिस ने तुरंत अधिवक्ता को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा को मृत्यु घोषित कर दिया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इस हादसे पर अपार्टमेंट के चौकीदार ने कहा जमीनी संबंधित मुकदमे पर पुलिस 1 मार्च की रात को सुनील कुमार शर्मा के घर पर पहुंची थी। पुलिस अपार्टमेंट में थी, उसी समय गिरने की आवाज आई थी।

यह भी पढ़े: कानपुर में कुबेर, 60 करोड़ से ज्यादा की गाडियाँ, चारों तरफ नोटों की गड्डियां, कई घंटों से चल रही छापेमारी…

पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिस पर लगाया आरोप 

इस मामले में अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह दवा खाकर सो रही थीं। तभी अचानक से धड़धड़ की आवाज आई। वह नींद से जग गई। तब तक 8 से 10 पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस आए थे। उसके बाद वह पूरे घर की तलाशी लेने लगे। तब उनके पति वहां पर नहीं थे। इसके बाद पुलिस चली गई। उसके कुछ देर बाद गार्ड ने पति के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना दी। सुनीता शर्मा का कहना कि वह थाना न्यू आगरा पुलिस के खिलाफ मुकदमा करेंगी।

Tags :
Agra NewsLawyer dies during police raidLawyer dies in in AgraPolice raid in Agraआगरा न्यूजआगरा में पुलिस की छापेमारीआगरा में वकील की मौतपुलिस की दबिश के दौरान वकील की मौत

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article