नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kota Kidnapping Case: अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली, कोटा पुलिस इंदौर के लिए रवाना

Kota Kidnapping Case। इंदौर: कोटा में रहस्मयमयी तरीके से गायब हुई शिवपुरी की छात्रा काव्या (Kota Kidnapping Case) को इंदौर पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार काव्या इंदौर में अपनी एक सहेली के घर...
11:08 PM Apr 02, 2024 IST | Juhi Jha
Kota Kidnapping Case। इंदौर: कोटा में रहस्मयमयी तरीके से गायब हुई शिवपुरी की छात्रा काव्या (Kota Kidnapping Case) को इंदौर पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार काव्या इंदौर में अपनी एक सहेली के घर...

Kota Kidnapping Case। इंदौर: कोटा में रहस्मयमयी तरीके से गायब हुई शिवपुरी की छात्रा काव्या (Kota Kidnapping Case) को इंदौर पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार काव्या इंदौर में अपनी एक सहेली के घर रह रही थी। इंदौर पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद कोटा पुलिस भी इंदौर के लिए रवाना हो गई है। छात्रा अपने दोस्त हर्षित के साथ देवगुराड़िया (खुड़ैल) के आगे इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास में अपनी एक सहेली के रूम पर रह रहे थे। काव्या की सहेली इंडेक्स कॉलेज से ही नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने काव्या धाकड़ और उसके दोस्त हर्षित को ढूंढ लिया गया है।

18 मार्च को हुआ था अपहरण

पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली काव्या कोटा में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 18 मार्च 2024 को उसके पिता के पास किसी अननोन नंबर से मैसेज आया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और अगर वह अपनी बेटी को जिंदा देखना चाहते है तो फौरन 30 लाख रूपए काव्या के ही अकाउंट में डाल दे। मैसेज के साथ में काव्या की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थी जिसमें उसके हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। इसके बाद काव्या के माता पिता कोटा पहुंचे।

काव्या ने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी

लेकिन काव्या के माता पिता को तब झटका ​लगा जब पता चला की काव्या कोटा में रह ही नहीं रही थी। बल्कि वह काफी समय से इंदौर में रह रही थी। इंदौर से काव्या के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जिसमें वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमते हुए नजर आ रही है। इससे पुलिस को पता चला कि काव्या का कोई अपहरण नहीं हुआ है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए यह मामला एक पहली बनी हुई थी क्योंकि काव्या कहीं भी मिल नहीं रही थी।

माता पिता से पूछताछ में पता चला कि काव्या पहले इंदौर में पढ़ती थी। लेकिन दो लड़को की वजह से उसके पिता ने उसे वापिस शिवपुरी बुला लिया था और अगस्त 2023 में उसका कोटा के एक कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। लेकिन जांच में पता चला कि ​कोटा आने के बाद सिर्फ 3 दिन काव्या कोटा में रूकी और उसके बाद इंदौर अपने दोस्त हर्षित के पास आ गई। इसके बाद अपने पिता को अपहरण के फोटो और वीडियो बनाकर भेजा। पिता को लगा कि काव्या का कोटा में अपहरण हुआ है इस वजह से उन्होंने वहीं पर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें- Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव

Tags :
crime branch found kota shivpuri girl studentIndorekavya dhakad found in indorekavya dhakad Kidnapping Casekavya dhakad missing CasekotaKota Kidnapping Casekota missing student found in indorekota shivpuri girl Kidnapping CaseNATIONAL NEWSOtt India National Newsshivpuri girl student found in indore

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article