Thursday, July 24, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Kota Kidnapping Case: अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली, कोटा पुलिस इंदौर के लिए रवाना

Kota Kidnapping Case। इंदौर: कोटा में रहस्मयमयी तरीके से गायब हुई शिवपुरी की छात्रा काव्या (Kota Kidnapping Case) को इंदौर पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार काव्या इंदौर में अपनी एक सहेली के घर...
featured-img

Kota Kidnapping Case। इंदौर: कोटा में रहस्मयमयी तरीके से गायब हुई शिवपुरी की छात्रा काव्या (Kota Kidnapping Case) को इंदौर पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार काव्या इंदौर में अपनी एक सहेली के घर रह रही थी। इंदौर पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद कोटा पुलिस भी इंदौर के लिए रवाना हो गई है। छात्रा अपने दोस्त हर्षित के साथ देवगुराड़िया (खुड़ैल) के आगे इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास में अपनी एक सहेली के रूम पर रह रहे थे। काव्या की सहेली इंडेक्स कॉलेज से ही नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने काव्या धाकड़ और उसके दोस्त हर्षित को ढूंढ लिया गया है।

18 मार्च को हुआ था अपहरण

Kota Kidnapping Case

पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली काव्या कोटा में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 18 मार्च 2024 को उसके पिता के पास किसी अननोन नंबर से मैसेज आया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और अगर वह अपनी बेटी को जिंदा देखना चाहते है तो फौरन 30 लाख रूपए काव्या के ही अकाउंट में डाल दे। मैसेज के साथ में काव्या की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थी जिसमें उसके हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। इसके बाद काव्या के माता पिता कोटा पहुंचे।

काव्या ने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी

Kota Kidnapping Case

लेकिन काव्या के माता पिता को तब झटका ​लगा जब पता चला की काव्या कोटा में रह ही नहीं रही थी। बल्कि वह काफी समय से इंदौर में रह रही थी। इंदौर से काव्या के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जिसमें वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमते हुए नजर आ रही है। इससे पुलिस को पता चला कि काव्या का कोई अपहरण नहीं हुआ है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए यह मामला एक पहली बनी हुई थी क्योंकि काव्या कहीं भी मिल नहीं रही थी।

माता पिता से पूछताछ में पता चला कि काव्या पहले इंदौर में पढ़ती थी। लेकिन दो लड़को की वजह से उसके पिता ने उसे वापिस शिवपुरी बुला लिया था और अगस्त 2023 में उसका कोटा के एक कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। लेकिन जांच में पता चला कि ​कोटा आने के बाद सिर्फ 3 दिन काव्या कोटा में रूकी और उसके बाद इंदौर अपने दोस्त हर्षित के पास आ गई। इसके बाद अपने पिता को अपहरण के फोटो और वीडियो बनाकर भेजा। पिता को लगा कि काव्या का कोटा में अपहरण हुआ है इस वजह से उन्होंने वहीं पर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें- Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव

ट्रेंडिंग खबरें

Katarniya Ghat: रोमांचक ट्रिप के लिए बेस्ट है कतर्नियाघाट, यहां दिखेंगे डोल्फिन से लेकर बंगाल टाइगर तक

Monsoon Fashion: बारिश के मौसम में आपके ऑउटफिट का ये सेन्स लोगों के उड़ा देगा होश

Destination wedding: भारत में ये 5 जगहें शादी के लिए हैं पहली पसंद

जस्टिस वर्मा के खिलाफ आज आ सकता है महाभियोग! लोकसभा में पेश होगा प्रस्ताव- सूत्र

Dehydration Symptoms: शरीर में ये लक्षण पानी की कमी के हैं संकेत, भूलकर भी ना करें नज़रअंदाज़

Hariyali Teez 2025: हरियाली तीज़ में भूलकर भी ना करें ये 5 काम , वरना लगेगा पाप

रक्षाबंधन में पहली राखी चढ़ाई जाती है ईश्वर को, जानिए क्यों ?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज