हाथरस: दर्दनाक सड़का हादसा, 12 की मौत, कई घायल, तेरहवीं से लौट रहे थे लोग

Shiwani Singh
Published on: 6 Sept 2024 8:51 PM IST
हाथरस: दर्दनाक सड़का हादसा, 12 की मौत, कई घायल, तेरहवीं से लौट रहे थे लोग
X
Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक मैक्स लोडर के रोड वेज बस से टकराने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वही कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक करीब 30 लोग मैक्स में सवार होकर मुकुंद खेडा में तेरहवीं भोज खाकर खदौली के पास सेवला गांव लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में बच्चे-महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है।
पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के मुताबिक मैक्स लोडर में सवाल होकर सभी लोग सासनी से खंदौली जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास मैक्स लोडर की रोड वेज बस से टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। 4 गंभीर रुप से घायल हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। पीएम मोदी ने भी जताया दु:ख हाथरस सड़क हासदे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। साथ ही मरने वाले को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। https://twitter.com/PMOIndia/status/1832071079029825878 पीएमओ पोस्ट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सड़क हादसे से अत्यंत दुःख हुआ है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन हर संभव तरीके से पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है।' https://twitter.com/PMOIndia/status/1832070902327996701
ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action: अखिलेश का योगी पर हमला, पूछा-क्या CM निवास का नक्शा मंजूर हुआ है? बताएं कब पास हुआ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक हाथरस रोड़ एक्सीडेंट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।' https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1832076301856858208
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story