नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jharkhand में डायन बता करके दो बच्चों समेत चार लोगों को काट डाला, शव रेलवे पटरी पर फेंके

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को चार लोगों की हत्या कर दी गई। सामूहिक हत्या के बाद शवों को रेलवे लाइन पर फेंके दिया गया। सभी की हत्या डायन बता करके करने की बात प्रारंभिक जांच...
11:38 AM Feb 18, 2024 IST | Prashant Dixit
Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को चार लोगों की हत्या कर दी गई। सामूहिक हत्या के बाद शवों को रेलवे लाइन पर फेंके दिया गया। सभी की हत्या डायन बता करके करने की बात प्रारंभिक जांच...
Jharkhand Crime

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को चार लोगों की हत्या कर दी गई। सामूहिक हत्या के बाद शवों को रेलवे लाइन पर फेंके दिया गया। सभी की हत्या डायन बता करके करने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। वरिष्ठ आरपीएफ अधिकारी ने घटना की पुष्टी की है।

सात साल की बेटी बची

इस घटना के मृतकों में महिला रोयबारी सिंकू और चार साल का बेटा, छह माह बेटी की पहचान हुई है। अभी एक शव की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं घटना के दौरान मृतका की सात साल की बेटी किसी तरह चंगुल से भाग कर जान बचाने में कामयाब हो गई। इस घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है। जिसे पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन, कार्यकर्ताओं को जीत का पाठ पढ़ाएंगे पीएम मोदी

डायन बता कर हत्या

महिला रोयबारी सिंकू का पति बिनू सिंकू उर्फ सेट्टी पुणे में मजदूरी का काम करता है। इस घटना की जानकारी होने के बाद अपने घर लौट रहा है। मृतका पर डायन का आरोप लगा कर गांव के लोग लड़ाई करते थे। शुक्रवार को आरोपियों ने घर पर हमला कर परिवार को बंधक बना लिया। इसी दौरान एक बेटी किसी तरह से रात के अंधेरे में भाग गई।

चार की पीट कर हत्या

जिसके बाद देर रात को परिवार के लोग की पीट करके हत्या कर दी गई। उसी जगह पर महिला, दो बच्चे और युवक की मौत हो गई। उसके बाद शवों को उठा करके रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इस घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच करके जांच में जुट गई। इसी दौरान मृतक के जेठ जुंबल सिंकू ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों की पहचान की है।

यह भी पढ़े: सांस नली में गुब्बारा फंसने से 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदली

घटना पर पुलिस बोली

पुलिस अधिकारी (Jharkhand) ने बताया कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से चार शव बरामद हुए हैं। जिनमें दो शव बच्चों के हैं। जबकि दो शव महिला-पुरुष के है। अभी तीन शवों की पहचान हो पायी है। दूसरी जगह हत्या कर शवों को फेंका गया है। इस घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। जगन्नाथपुर डीएसपी को जांच का जिम्मा सौपा गया है।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।

Tags :
four killed after calling them witchesFour killed in JharkhandjharkhandJharkhand crimeJharkhand Murderझारखंडझारखंड क्राइमझारखंड मर्डरझारखंड में चार की हत्याडायन बताकर चार की हत्या

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article