हिंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत में छिपी थी बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया, गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बांग्लादेश की पोर्न अभिनेत्री रिया उर्फ आरोही (Bangladeshi porn star Riya) को उनके परिवार के साथ गिरफ्तार किया है।

Vibhav Shukla
Published on: 27 Sept 2024 11:53 AM IST
हिंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत में छिपी थी बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया, गिरफ्तार
X

महाराष्ट्र में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बांग्लादेश की पोर्न अभिनेत्री रिया उर्फ आरोही (Bangladeshi porn star Riya) को उनके परिवार के साथ गिरफ्तार किया है। रिया, जो बांग्लादेशी हैं, ने भारतीय पहचान बनाने के लिए हिंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। यह गिरफ्तारी उल्हासनगर में हुई, जहां रिया अपने परिवार के साथ रह रही थी।

कौन है पोर्न स्टार रिया?

बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे, जिन्हें एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में रिहा बर्डे, आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से जाना जाता है, हाल ही में चर्चा में आई हैं। रिया की मां, रूबी शेख, बांग्लादेश से हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय नागरिक अरविंद बर्डे से शादी कर ली। इस शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अंजली रख लिया और पूरा परिवार अवैध रूप से भारत में रहने लगा। फिलहाल रिया के माता-पिता कतर में हैं, जबकि उसकी बहन रितु उर्फ मोनी और भाई रियाज की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिया के दोस्त ने खोला राज

पुलिस के मुताबिक, रिया की मां ने अमरावती के एक व्यक्ति से शादी की और खुद को पश्चिम बंगाल की निवासी बताया। इसके बाद, उन्होंने अपने और बच्चों के लिए भारतीय दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट बनवाए। रिया ने राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में काम किया है और कई अन्य पोर्न फिल्मों में भी उसकी भूमिका रही है। जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को उसकी असलियत का पता चला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां, पिता, भाई और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले भी रिया को वेश्यावृत्ति से जुड़े मामले में मुंबई में पकड़ा गया था।

परिवार का फर्जीवाड़ा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि रिया और उसका परिवार फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहा था। रिया की मां, अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, ने खुद को पश्चिम बंगाल की बताकर अमरावती के एक व्यक्ति से शादी की। इसके बाद, अंजली ने अपने बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज बनवाए, ताकि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल सके। पुलिस ने बताया कि रिया के पिता और मां दोनों वर्तमान में कतर में रह रहे हैं। पहले रिया को मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा ने यह जानकारी पुलिस को दी कि रिया बांग्लादेशी हैं और अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने रिया के दस्तावेजों की जांच की और मामला उजागर हुआ।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता

इस घटना ने कई सवाल उठाए हैं, विशेष रूप से फर्जी दस्तावेजों के निर्माण और अवैध आव्रजन के मुद्दे पर। ठाणे क्राइम ब्रांच अब रिया के परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और कितने लोगों के साथ ऐसा किया है। इस तरह की घटनाएं भारत में अवैध आव्रजन और फर्जी पहचान के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि सुरक्षा एजेंसियां इस दिशा में गंभीर हैं और ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Vibhav Shukla

Vibhav Shukla

Next Story