एटीएम से पैसे निकलवाने गई युवती के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!
Crime News Bharatpur: देशभर में साइबर क्राइम की काफी घटना देखने और सुनने को मिलती है। ऑनलाइन लेन-देन के चलते अब लोगों का एटीएम जाना काफी हद तक कम हो गया है। पहले एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। लेकिन इसके बाद आरोपी कैसे ना कैसे ऐसी घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं, जिसको सुनकर दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर (Crime News Bharatpur) से सामने आया है...
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
एटीएम से पैसे निकलवाने गई युवती, फिर..
बता दें यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का बताया जा रहा है। बदमाशों ने एटीएम पर रुपये निकालेन गई युवती का कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके जाते ही पैसे निकाल लिए। इसकी जानकारी युवती को मोबाइल में मैसेज आने पर पता चली। इसके बाद तुरंत युवती थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी। तभी उसी एटीएम के बाहर उसे वो बदमाश दिखाई दिए। ये भी पढ़ें: ब्रेकअप से खफा होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारलोगों ने उन्हें पकड़ लिया:
इसके बाद युवती ने वहां मौजूद लोगों को इस बात की जानकारी दी। फिर बदमाश भागने का प्रयास करने लगे तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें यह घटना भरतपुर के कुंहेर थाना इलाके की बताई जा रही है। लड़की ने बताया कि जब वह पैसे निकाल रही थी तब उसके पीछे कुछ युवक खड़े थे जिन्होंने उसका पिन देख लिया। पैसे निकालने के बाद उसका कार्ड मशीन में फंस गया। Next Story


