Crew Film Teaser: सामने आया सबसे एंटरटेनमेंट फिल्म 'क्रू' का टीज़र, तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सनोन दिखाएंगे अपने जलवा

Anjali Soni
Published on: 25 Feb 2024 12:41 PM IST
Crew Film Teaser: सामने आया सबसे एंटरटेनमेंट फिल्म क्रू का टीज़र, तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सनोन दिखाएंगे अपने जलवा
X
Crew Film Teaser: इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की नई फिल्म आने वाली है। कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर सामने आया था, साथ ही रिलीज़ डेट भी सामने आई थी। अब फिल्म 'क्रू' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। एक्ट्रेस की पहले ही झलक सामने आ गई थी परन्तु अब फिल्म के टीज़र ने तो फैंस को दीवाना बना दिया है।
3 एयर होस्टेज लगाएगी एंटरटेनमेंट तड़का
फिल्म 'क्रू' के टीज़र में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन दिख रही है जो एयर होस्टेस का किरदार निभाएगी। एक्ट्रेस 'रिस्क इट', 'स्टील इट', 'फेक इट' के साथ अपने हुसन से जाल बिछाती है। फिल्म में आपको जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, इसमें गजब का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी है जिससे फिल्म में एंटरटेनमेंट का तड़का तो लगने वाला है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया टीज़र
यह फिल्म मिडिल क्लास ऑडियंस लोगो के लिए रिलेट है, ऐसा इसलिए की लोग अपने सपने पुरे करने के लिए क्या क्या करते हैं इसमें वह सबकुछ देखने वाला है। इस टीज़र को शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा "कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है।"
फिल्म में दिखेगी ये कहानी आपको बता दें कि फिल्म में आपको तीन एयर होस्टेसेज देखे को मिलेगी, जो अपनी जिंदगी से परेशान है। इसके बाद वह अपने लाइफ में कुछ अलग करना चाहती है। परन्तु ये हर बार किसी न किसी सिचुएशन में फस जाती है, इस फिल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाली है। यह भी पढ़े: जुड़वा बच्चों की मां ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री, यूट्यूब पर बनाएंगी अपना नाम OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story