CR Patil Birthday: जानें गुजरात बीजेपी जनरल सी. आर पाटिल के 70वें जन्मदिन पर पुलिस कॉन्सटेबल से संसद तक का सफर

Juhi Jha
Published on: 16 March 2024 1:52 PM IST
CR Patil Birthday: जानें गुजरात बीजेपी जनरल सी. आर पाटिल के 70वें जन्मदिन पर पुलिस कॉन्सटेबल से संसद तक का सफर
X
CR Patil Birthday: गुजरात की राजनीति के चाणक्य और भारतीय जनता पार्टी के सेनापति समाना प्रदेश अध्यक्ष सी. आर पाटिल (CR Patil Birthday) आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले गुजरात भाजपा के नेता सी. आर पाटिल एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व होने के साथ ही एक करिश्माई नेता और कुशल चुनाव रणनीतिकार भी है। एक पुलिस कांस्टेबल से करियर की शुरूआत करने वाले सी. आर पाटिल काफी संघर्षो के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के सेनापति समाना प्रदेश अध्यक्ष है। उनकी संघर्ष से भरी यात्रा आज लोगों के लिए प्रेरणादायी है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय भी सी. आर पाटिल को जाता है।
बीजेपी जनरल सी. आर पाटिल की शुरूआती जीवन
CR Patil Birthday प्रधानमंत्री मोदी के विश्वासपात्र और नवसारी से सांसद सीआर पाटिल का जन्म 16 मार्च 1955 को महाराष्ट्र के जलगांव के पास एदलाबाद के पिंपरी-अकरौत में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुनाथजी पाटिल और मां का नाम सरूबाई पाटिल था। उनकी स्कूली शिक्षा दक्षिण गुजरात के विभिन्न स्थानों पर हुई। अंत में आईटीआई, सूरत से पढ़ाई की। वर्ष 1975 में अपने पिता और अपने आस-पास के कई लोगों को देखने के बाद वह भी गुजरात के पुलिस विभाग में शामिल हो गए और उन्होंने कांस्टेबल की नौकरी की। सरकारी नौकरियों में अपने अंतर्निहित नेतृत्व व कौशल की वजह से उन्हें कई प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ा। बीजेपी में जुड़ने से पहले उन्होंने एक कोऑपरेटिव बैंक भी चलाया लेकिन इस बैंक को चलाने में वह सफल नहीं रहे। उन्होंने 14 सालों तक गुजरात पुलिस में काम किया।
जब सी.आर. पाटिल को निलंबन की मिली सजा
सीआर पाटिल ने 1984 में पुलिस कर्मचारियों का एक संघ बनाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के लिए संघ बनाने की बात बड़े पुलिस अधिकारियों और सरकार को पसंद नहीं आई और इस वजह से उन्होंने सी.आर. पाटिल को निलंबन कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ हो रहे अन्याय और उनके कल्याण के लिए आवाज उठाई और फिर उनके लिए आवाज उठाते हुए सरकारी नौकरी छोड़ दी। तीाी से उनके अंदर एक नेतृत्व और संगठन के गुण दिखने लगे ​​थे।
1989 में सियासी मैदान में उतरे सी. आर पाटिल
CR Patil Birthday 1989 में सी. आर पाटिल राजनीतिक मैदान में एंट्री हुई। उन्होंनें पहले कई संस्थाओं में विभिन्न पदों पर काम किया और आगे बढ़ते रहे। इसके बाद 1989 में राजनीतिक में उतरे और सूरत में काशीराम राणा के साथ काम किया। यही से बीजेपी के आगे बढ़ने की शुरूआत थी। बीजेपी में आने के बाद 1995 से 1997 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1998 से 2000 तक जीएसीएल के अध्यक्ष बने। पार्टी में उनकी पहचान हमेशा से एक फंड मैनेजर तौर पर रही। वहीं वह पांच साल तक सूरत बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे। इतना ही नहीं बीजेपी की कई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
2009 में सी.आर पाटिल बने सांसद
CR Patil Birthday 2009 में नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी से चुनाव लड़कर सांसद बने। फिर 2014 में भी नवसारी से ही भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करवाई। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में नवसारी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बने।इतना ही नहीं सीआर पाटिल अपने मतदाताओं के बीच इतने फेमस हैं कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनका स्थान देश में पहले स्थान पर था और उन्होंने बड़ी संख्या के साथ जीत हासिल की थी। वह पूरे देश में पहले सांसद हैं जिनके कार्यालय को आईएसओ मिला है।
राजनीतिक नेता के रूप में दिखा संगठनात्मक कौशल
CR Patil Birthday उन्होंने उद्योगपतियों के साथ रहकर अच्छा प्रबंधन सीखा और वह खुद एक अच्छे बिजनेसमैन बन गए। एक सांसद के रूप में उनका कार्यालय एक कॉर्पोरेट कार्यालय की तरह चलता है और उनका कार्यालय आईएसओ प्रमाणित है। इसमें हर आने वाले रिकॉर्डिंग की जाती है साथ ही ट्रै​क और शिकायत भी दर्ज किया जाता है। एक तरफ बेहद सख्त और कठोर छवि और वहीं दूसरी तरफ कॉर्पोरेट प्रबंधन और राजनीतिक नेता के रूप में संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक क्षमता भी उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। साधारण परिवार से आने वाले और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने वाले सी आर पाटिल ने लगातार कार्यकर्ताओं को यही संदेश दिया है कि जो काम करेगा उसे ही टिकट मिलेगा, किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। आज नवसारी सांसद सी.आर पाटिल को एक चुनाव विशेषज्ञ माना जाता है क्योंकि वह किस तरह योजना बनाते है और अभियान रणनीति तैयार करते हैं।
गुजरात के सीएम भूपेन्द्रभाई पटेल ने भेजीं शुभकामनाएं
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सी. आर पाटिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सीएम भूपेन्द्र पटेल और सी. आर पाटिल एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। यह भी देखें:- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का देश के नाम पत्र, इसका किया जिक्र
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story