राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- 'मोदी फिर बने पीएम तो बाबर का बच्चा भी बोलेगा जय श्रीराम'

surya soni
Published on: 23 April 2024 4:53 PM IST
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- मोदी फिर बने पीएम तो बाबर का बच्चा भी बोलेगा जय श्रीराम
X
CP Joshi big statement: लोकसभा चुनाव 2024 में कई नेताओं के बयानों पर विवाद गहराया हुआ है। वैसे तो यह फेहरिस्त लंबी है लेकिन इसमें मोटे तौर पर देखा जाए तो सभी बड़े राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल है। प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी के बाद अब एक नया नाम राजस्थान की राजनीति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi big statement) का जुड़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर के भींडर कस्बे में एक बड़ा बयान दिया है। मेरा दावा है कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा।
सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा:
बता दें इस समय प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अपने संसदीय क्षेत्र में कई जगह दौरे कर रहे है। चित्तौड़गढ़ से बीजेपी प्रत्याशी सीपी जोशी की मंगलवार को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर कस्बे में बड़ी जनसभा हुई। उन्होंने इस सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सनातन को डेंगू और मलेरिया मानते है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए, उन्हें काल्पनिक बताया।''
मोदी फिर बने PM तो बाबर का बच्चा भी बोलेगा जय श्रीराम: सीपी जोशी
राजस्थान से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि ''कांग्रेस सरकार ने रामनवमी और नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भगवान ध्वजों पर प्रतिबंध लगाया। ऐसे में आने वाले 26 तारीख को भाजपा को वोट देकर ऐसी सोच रखने वालो को दफन करना है। लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिन लोगो को जय श्री राम बोलने में तकलीफ हो रही है, मेरा दावा है कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबर का बच्चा भी जय श्री राम बोलेगा।'' https://twitter.com/Rajasthanfirst_/status/1782748622347468992
सीपी जोशी और उदयलाल आंजना के बीच टक्कर:
बता दें चित्तौड़गढ़ सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। इस सीट से भाजपा के सीपी जोशी के सामने कांग्रेस ने उदयलाल आंजना को टिकट दिया है। उदयलाल आंजना 1998 में भी चित्तौड़गढ़ के सांसद चुने गए थे। फिलहाल वो प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में जाने जाते है। गहलोत सरकार में उनको मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उनका लोकसभा चुनाव में भाजपा के सीपी जोशी से सीधा मुकाबला है। यह भी पढ़े: PM Modi in Rajasthan: कांग्रेस पर फिर पीएम मोदी ने बोला हमला, कहा- उनके राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह…
surya soni

surya soni

Next Story