Covid: फिर लौटा कोरोना ! कई देशों में मिले मरीज...भारत में भी 250 पेशेंट !

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 May 2025 4:00 PM IST
Covid: फिर लौटा कोरोना ! कई देशों में मिले मरीज...भारत में भी 250 पेशेंट !
X
Covid Case India: कोविड-19 फिर लौट आया है। दुनिया के कई देशों में कोरोना दस्तक दे चुका है। कुछ दिनों पहले सिंगापुर, हांगकांग में कोविड 19 के मामले सामने आए थे। (Covid 19 Case India) इसके बाद अब भारत में भी कोरोना की फिर से एंट्री हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी पेशेंट सामान्य हैं, जो तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं। भारत में 19 मई तक कोविड 19 के 250 के करीब मामले सामने आए। इनकी हालत में तेजी से सुधार भी हो रहा है।

भारत में फिर लौटा कोरोना

दुनियाभर की नींद उड़ा देने वाला कोविड 19 फिर दस्तक दे रहा है। हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से 19 मई तक देश में 250 से ज्यादा कोरोना पेशेंट मिले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें कोई भी पेशेंट गंभीर बीमार नहीं हैं, कोविड पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों में सामान्य लक्षण हैं और इनकी सेहत में तेजी से सुधार भी हो रहा है।
Covid Case India

स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

भारत में कोविड 19 की एंट्री के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड 19 को लेकर अहम बैठक की। जिसमें कोविड 19 पेशेंट की संख्या की लगातार निगरानी सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में ही इस बात की जानकारी भी दी गई कि अभी भारत में कोविड 19 नियंत्रण में है। अभी तक कोरोना के जितने मामले आए हैं, वह देश की आबादी के तुलना में ज्यादा नही हैं। सभी सामान्य हैं।

किन राज्यों में कोविड की एंट्री?

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अब तक केरल में सामने आए हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कोविड 19 के पेशेंट मिले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा सिक्किम भी शामिल है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी भी जगह कोविड 19 के मामलों में तेजी नहीं है। इसके अलावा मरीजों में भी सामान्य लक्षण हैं और वह उपचार के साथ तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में बड़ा खुलासा, सारे वीडियोज में सुरक्षा एजेंसियों को मिला खास पैटर्न
यह भी पढ़ें: 25 बैठकों में सिर्फ 1 बिल! दिल्ली विधानसभा का वो शर्मनाक रिकॉर्ड जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story