घबराएं नहीं सतर्क रहें...भारत में कोरोना का कौनसा वैरिएंट? क्या कह रहे विशेषज्ञ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 27 May 2025 5:12 PM IST
घबराएं नहीं सतर्क रहें...भारत में कोरोना का कौनसा वैरिएंट? क्या कह रहे विशेषज्ञ?
X
Covid Case India: भारत में कोविड 19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब देश में कोविड पेशेंट्स का आंकड़ा एक हजार के भी पार चला गया है। (Covid Case India) कोविड के सबसे ज्यादा मरीज केरल में मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और राजस्थान सहित कुछ और राज्यों में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। राज्य सरकारों को भी कोविड पेशेंट्स की निगरानी को कहा गया है।

कोविड पेशेंट एक हजार पार

भारत में कोविड के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक एक हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें करीब 400 मरीज अकेले केरल में मिले हैं, यहां कोविड पेशेंट्स की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 200, दिल्ली में 100, गुजरात और कर्नाटक में 80-80 कोविड पेशेंट्स मिलने का आंकड़ा आया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी कोविड पेशेंट मिले हैं। Covid Case India

केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट

देशभर में कोविड पेशेंट्स की संख्या बढ़ने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। कोविड को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। राज्य सरकारों को भी कोविड पेशेंट्स की निगरानी को कहा गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक कोरोना के जो मरीज मिले हैं, उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण पाए गए हैं और रिकवरी भी तेजी से हो रही है।

भारत में कौनसा वैरिएंट?

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या पिछले एक हफ्ते में ही बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICMR की ओर से बताया गया है कि देश में अभी तक चार वैरिएंट मिले हैं। यह बहुत गंभीर नहीं हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेश ने भी इन्हें ज्यादा चिंताजनक नहीं माना है। लोगों को इससे घबराने की जरुरत नहीं है, हालांकि सतर्कता बरती जानी चाहिए। भारत के अलावा यह वैरिएंट कुछ और देशों में भी मिले हैं। यह वैरिएंट मरीज की इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। मगर कुछ दिन में मरीज ठीक हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Bihar: तेजप्रताप विवाद पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन ! लालू यादव के फैसले पर क्या बोले ?
यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव आ रहा है...शुभकामनाएं ! तेजस्वी के बेटे के जन्म पर क्या बोलीं ममता बनर्जी ?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story