देश में फिर फैल रहा कोरोना...! अब तक एक हजार मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा पेशेंट

Vivek Chaturvedi
Published on: 26 May 2025 5:36 PM IST
देश में फिर फैल रहा कोरोना...! अब तक एक हजार मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा पेशेंट
X
Covid Case India: देश में कोरोना फिर से फैल रहा है। अब तक केरल सहित कई राज्यों में कोविड के मरीज सामने आ चुके हैं। कुछ ही दिनों में देश में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। (Covid Case India) इसके बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है, अस्पतालों में कोविड को देखते हुए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कोविड से घबराने की जरुरत नहीं है, बस सतर्कता से काम करें।

कोरोना के अब तक 1000 पेशेंट

देश में पिछले कुछ दिनों में ही कोविड ने तेजी से पैर पसारे हैं। देशभर में अब कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या एक हजार हो चुकी है, इनमें करीब 700 लोगों में कोविड की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा कोविड केस केरल में बताए जा रहे हैं। केरल में 400 के करीब कोविड पेशेंट मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में भी कोविड पेशेंट सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 200 मरीजों में कोविड के लक्षण सामने आए हैं। जबकि दिल्ली में 100 कोविड पेशेंट मिले हैं। इनमें कुछ संदिग्ध है, कुछ की जांच में कोविड की पुष्टि हो चुकी है।
Covid Case India

कोविड से घबराने की जरुरत नहीं

केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कर्नाटक और राजस्थान में भी कोविड पेशेंट मिल रहे हैं। हालांकि इन सभी में सामान्य लक्षण हैं। स्वास्थ्य सलाहकारों का कहना है कि अब कोविड से घबराने की जरुरत नहीं है। कोविड पेशेंट बढ़ रहे हैं, मगर तेजी से रिकवरी भी हो रही है। किसी भी मरीज में कोविड की वजह से गंभीर समस्या देखने को नहीं मिली है। ऐसे में देश में कोविड से पैनिक होने की जरुरत नहीं है। मगर कोविड से बचाव के लिए सतर्कता बरतना जरुरी है। खास तौर से हाइजीन का ख्याल रखें।

कोविड को लेकर केंद्र- राज्य अलर्ट

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। चिकित्सा विभाग सभी जगह कोविड पेशेंट पर बारीकी से नजर रख रहा है। अस्पतालों को कोविड को देखते हुए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्य सरकारों को कोविड के पेशेंट की निगरानी करने को कहा गया है। संदिग्ध मरीज नजर आने पर तुरंत जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोविड को फैलने से रोका जा सके। राज्यों की सरकार भी कोविड की रोकथाम में जुट गई हैं। यह भी पढें: कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ सामने आया तेज प्रताप का रिश्ता...लालू परिवार में क्यों मचा है भूचाल? यह भी पढें: भारत-रूस के इस प्‍लान से होगी दुश्मन देशों की नींद हराम, पढ़ें पूरी न्यूज
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story